Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

सर्पदंश से किशोरी की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप; परिजनों का

सर्पदंश से किशोरी की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप; परिजनों का

सर्पदंश से किशोरी की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप; परिजनों का हंगामा, जांच में जुटी पुलिस सिकरीगंज/गोरखपुर। गोरखपुर के दक्षिणांचल स्थित सिकरीगंज क्षेत्र के ग्राम सभा हरपुर में सर्पदंश से एक 17 वर्षीय किशोरी की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर सिकरीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, हरपुर निवासी अवधेश ठाकुर (शर्मा) मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके परिवार में चार बेटियां और एक छोटा बेटा है। सबसे बड़ी बेटी मुस्कान (17 वर्ष), पूजा (15 वर्ष), लवली (12 वर्ष), सौम्या (11 वर्ष) तथा सबसे छोटा बेटा शिवांश (1 वर्ष) है। बताया जाता है कि 9 जुलाई की रात पूरा परिवार मकान की छत पर सो रहा था। रात करीब एक बजे बारिश शुरू होने पर सभी लोग नीचे कमरे में आ गए। बड़ी बेटी मुस्कान अलग कमरे में सोने चली गई। इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने काट लिया। परिजन आनन-फानन में उसे सिकरीगंज के समीप स्थित जदूपट्टी के आयुष्मान ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार शुरू किया गया। परिजनों का आरोप है कि समय पर समुचित उपचार नहीं मिलने के कारण गुरुवार सुबह करीब 9:40 बजे अस्पताल से मुस्कान की मृत्यु की सूचना दी गई। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। ग्राम प्रधान कमलेश दुबे ने बताया कि रात करीब एक बजे किशोरी को सर्प ने काट लिया था। उसे तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन समय पर उचित उपचार नहीं मिल पाने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिकरीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

0 likes
0 comments0 shares