Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

रासेयो शिविर में नशामुक्ति और महिला सशक्तिकरण पर किया जागरूक

रासेयो शिविर में नशामुक्ति और महिला सशक्तिकरण पर किया जागरूक

चौरी चौरा ।कबूतरी देवी राजेश्वर त्रिपाठी स्मारक पीज़ी कालेज मे राष्ट्रीय सेवा योजना के तीनो इकाईयों के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन की शुरुआत मां सरस्वती और गुरुदेव ज़ी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ा कर किया गया। उसके बाद योगाचार्य समीर जाँली और नवीन पाठक द्वारा योगा, शुदर्शन क्रिया और ध्यान कराने के बाद स्वयं सेवक /स्वयं सेविकाओं द्वारा महाविद्यालय मे स्वच्छता और साफ सफाई तथा फूलो के कियारियो का निराई और गुडाई किया गया। वैद्धिक सत्र मे डॉ संतोष कुमार, वाणिज्य विभाग के वरिष्ठ आचार्य द्वारा "नशा मुक्ति, महिला सशक्तिकरण और दहेज प्रथा" विषय पर स्वयं सेवक /स्वयं सेविकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नशा मुक्ति आज कल की युवा पीढ़ी नशा यानि कल के मुंह में अपने जीवन को सौंप रहा है जिससे उनका पूरा परिवार बिखर जा रहा है नशा से दूर रहने की जरूरत है महिला सशक्तिकरण के कारण महिलाओं को आर्थिक,सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक रूप में आत्मनिर्भर और निर्णय लेने में सक्षम बनाना है। प्रत्येक नागरिक को इसके लिए आगे आने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन स्वयं सेविका मधु यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे डॉ सत्यवान कुमार यादव, डॉ राम प्रभाकर धर द्विर्वेदी, डॉ बलजीत सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares