खजनी क्षेत्र में गांव-चलो संपर्क अभियान के तहत सघन जनसंपर्क खजनी विधानसभा

खजनी क्षेत्र में गांव-चलो संपर्क अभियान के तहत सघन जनसंपर्क खजनी विधानसभा क्षेत्र के महादेवा मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्र सिकरीगंज में #गांव_चलो_सम्पर्क_अभियान के तहत व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान #सिकरीगंज (बूथ संख्या 260, 261, 262), #लालाजोत, #बारीटोला, #खनमनगंज, #कोहरौटिया सहित विभिन्न गांवों में घर-घर जाकर लाभार्थियों से संपर्क स्थापित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकासात्मक उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीणों को विस्तारपूर्वक दी। साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में "नव निर्माण के 9 वर्ष" पुस्तिका एवं प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में संत प्रसाद (पूर्व विधायक, खजनी), दुर्गेश पटवा, उमेश जायसवाल (मंडल उपाध्यक्ष, महादेवा), विनय जायसवाल (शक्ति केंद्र संयोजक, सिकरीगंज), अमन जायसवाल व राजेश उपाध्याय (बूथ अध्यक्ष) तथा हरि प्रसाद (मंडल उपाध्यक्ष) सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अभियान में महिला कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय एवं उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिन्होंने घर-घर जाकर योजनाओं की जानकारी देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में भारी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी उपस्थित रही