Bansgaon Sandesh
Login
Tapan Kumar Bose
Lucknow१७ मिनट पहले

लखनऊ में युवक ने रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या,

लखनऊ में युवक ने रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या,

लखनऊ में युवक ने रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम *लखनऊ, 02 अक्टूबर।* राजधानी लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में एक 35 वर्षीय युवक ने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अमेठिया सलेमपुर निवासी रंजीत रावत (35) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह हार्डवेयर की दुकान चलाते थे और पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के करीबी तेजी राम के बेटे थे। वह अपनी पत्नी, दो बच्चों और माता-पिता के साथ रहते थे। *क्या है पूरा मामला:* शुक्रवार शाम करीब साढ़े 4 बजे रंजीत अपने कमरे में थे। तभी परिजनों को कमरे के अंदर से फायरिंग की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिजन दौड़कर कमरे में पहुंचे तो रंजीत खून से लथपथ फर्श पर पड़े मिले। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची दुबग्गा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे की तलाशी ली और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने रिवॉल्वर के बारे में भी जानकारी ली है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

0 likes
0 comments2 shares