Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

संकल्प सेवा शिविर का समापन, पात्रों की समस्याओं का हुआ निस्तारण

संकल्प सेवा शिविर का समापन, पात्रों की समस्याओं का हुआ निस्तारण

हरपुर बुदहट गोरखपुर।बांसगांव संदेश सहजनवा। विकासखंड मुख्यालय पर आयोजित एक सप्ताह के संकल्प सेवा शिविर का सोमवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख कवलदीप चौहान ने कहा कि समन्वित प्रयास से शिविर में आए फरियादियों की जिस सेवा भावना से जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मचारियों ने सहयोग किया, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की मंशा है कि जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र लोगों को बिना भागदौड़ के एक ही छत के नीचे योजनाओं का लाभ और समस्याओं का समाधान मिले। सभी के प्रयास से एक सप्ताह तक चला शिविर अपने उद्देश्य में सफल रहा। आयोजक बीडीओ सत्यकाम तोमर ने शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति आभार जताया। शिविर में समाज कल्याण विभाग में पेंशन से संबंधित 82 पत्रावलियां प्राप्त हुईं, जिन्हें निस्तारण के लिए जिले पर भेजा गया। लघु सिंचाई के 16 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका निस्तारण कर दिया गया। मनरेगा के तहत 11 जॉब कार्ड बनाए गए। वहीं पीएम किसान सम्मान निधि के 30 मामलों में 23 का निस्तारण हुआ तथा सात मामलों को जिले पर भेजा गया। इस दौरान नोडल अधिकारी एडीओ संजय दुबे, एपीओ अवधेश वर्मा, एडीओ कृषि राज कुमार, श्री प्रकाश शुक्ल, गुड्डू उपाध्याय, प्रधान संघ अध्यक्ष बंशीधर यादव, सत्य प्रकाश कनौजिया,विजय त्रिपुरारी, एडीओ पंचायत रामधारी प्रसाद, घनश्याम पासी,अखिलेश राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares