ग्रामीणों के आंदोलन में पहुंचे विधायक दिया आश्वासन सहजनवा गोरखपुर जिगना फरसाडाण
ग्रामीणों के आंदोलन में पहुंचे विधायक दिया आश्वासन सहजनवा गोरखपुर जिगना फरसाडाण मार्ग पर रेलवे द्वारा निर्माण कराया जा रहा अंडरपास के चौड़ाई और ऊंचाई बढ़ाने को लेकर करीब एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों द्वारा कई दिन से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है ।शनिवार को भी भारी संख्या में ग्रामीण निर्माणधीन अंडरपास के पास चौड़ाई और ऊंचाई बढ़ाने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे जिसकी जानकारी मिलने पर विधायक प्रदीप शुक्ला पहुंचे और स्थित का जायजा लेने के बाद ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जो कार्य चल रहा है वह बंद होगा ।अंडरपास का निर्माण जिगना फरसडाड मार्ग पर चौड़ाई और ऊंचाई के साथ शुरू होगा। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन स्थगित किया ।इस दौरान नागेंद्र सिंह ,हिमांशु सिंह, संजय शुक्ला, बड़कू उपाध्याय, गुड्डू उपाध्याय, भोलू तिवारी ,नितेश शुक्ला ,भोलू मिश्रा ,सुरेश यादव, श्री प्रकाश शुक्ला सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।