Bansgaon Sandesh
Login
V
Bahraichलगभग १ घंटा पहले

*मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने की मांग, सपा ने तहसील में सौंपा

*मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने की मांग, सपा ने तहसील में सौंपा

*मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने की मांग, सपा ने तहसील में सौंपा ज्ञापन* *बाढ़-बरसात से नुकसान के मुआवजे समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर भी उठाई आवाज* *जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में तहसील पहुंचकर सौंपा गया ज्ञापन* कैसरगंज (बहराइच) समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा क्षेत्र 288 कैसरगंज के अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में बुधवार को तहसील कैसरगंज में विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। एक ज्ञापन में भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने तथा उनके विरुद्ध आपराधिक मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर लगाए गए आरोपों की जांच कराने की मांग भी उठाई गई। वहीं दूसरे ज्ञापन में बाढ़, बरसात और आंधी-तूफान से फसल, मकान व जानवरों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने समेत 11 सूत्री मांगें रखी गईं। रेलवे आदमापुर/बेलहा बहेली बांध की मरम्मत, गन्ने का दाम बढ़ाने, सर्वे प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने तथा तहसील कैसरगंज में मुंसिफ अदालत की स्थापना की मांग की गई। इसके अलावा जंगली जानवरों के हमले में घायल व मृतकों के परिवारों को सरकारी सहायता, प्रभावित क्षेत्रों में सोलर लाइट की व्यवस्था, आधार कार्ड के लिए गांवों में कैंप लगाने, जर्जर सड़कों, पुलिया व पुलों की मरम्मत तथा आंधी-बरसात से चरमराई बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की गई। स्कूली बच्चों को लैपटॉप व साइकिल देने तथा तहसील क्षेत्र को जलभराव से निजात दिलाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने दोनों ज्ञापनों के माध्यम से संबंधित मांगों पर शीघ्र कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई। वकील अहमद की रिपोर्टबहराइच से

0 likes
0 comments0 shares