बीसवीं बार पर्चा भरकर गिरिजेशाही बने गोला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष। मदरिया

बीसवीं बार पर्चा भरकर गिरिजेशाही बने गोला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष। मदरिया । --------- 34 वोट से हराया भारतेन्दु उर्फ रामछबीले दूबे को, गिरिजेशाही को 82 और प्रतिद्वंद्वी को मिले 48 वोट..... गोला तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में अधिवक्ता गिरिजेशाही ने बीसवीं बार अध्यक्ष पद का चुनाव जीत कर इतिहास रच दिया वहीं महासचिव पद पर चौथी बार शंकरानंद शुक्ल व कोषाध्यक्ष पद पर पहली बार पर्चा दाखिल कर के भारी मतों से मनीष राय ने विजय प्राप्त किया। अध्यक्ष के लिए अधिवक्ता गिरिजेश शाही ने बीसवें बार पर्चा दाखिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अधिवक्ता भारतेन्दु उर्फ रामछबीले दूबे को 34 मतों के अंतर से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। गिरिजेशाही को कुल 82 वोट, जबकि भारतेन्दु उर्फ रामछबीले दूबे को 48 वोट मिले। अध्यक्ष पद के लिए दोनों प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला रहा। महासचिव पद के लिए आनंद स्वरूप पाठक, शंकरानंद शुक्ल और हरिवंश मणि शर्मा मैदान में थे। इसमें शंकरानंद शुक्ल ने 58 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी आनंद स्वरूप पाठक को 43 और हरिवंश मणि शर्मा को 27 वोट मिले। दो मत अवैध घोषित किए गए। कोषाध्यक्ष पद के लिए मनीष राय, राजेश कुमार यादव और रामनिवास यादव के बीच मुकाबला हुआ। मनीष राय ने 104 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। राजेश कुमार यादव को 11 और रामनिवास यादव को 15 वोट मिले। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निवास प्रसाद, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर परमहंस कुमार व तसव्वर, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर गणेश शंकर भारती, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर राजकुमार यादव, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर राम लखन राय निर्विरोध निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी सदस्य के पद पर अखिलेश सिंह व देवेंद्र कुमार दूबे का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। एल्डर कमेटी के देखरेख मे सम्पन्न हुआ चुनाव.... चुनाव प्रक्रिया और मतगणना का कार्य एल्डर कमेटी की देखरेख में संपन्न हुआ। कमेटी के अध्यक्ष हरिकेश यादव तथा सदस्य हरिश्चंद्र पाठक, ओमप्रकाश ओझा, श्रीनिवास पाण्डेय और कमलेश यादव रहे। परिणाम घोषित होने के बाद अध्यक्ष रंतिदेव मिश्र व मंत्री आमोद गौड़ व अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।