Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

अखिलभाग्य महाविद्यालय कला संकाय विभाग में फ्रेशर पार्टी आयोजित

अखिलभाग्य महाविद्यालय कला संकाय विभाग में फ्रेशर पार्टी आयोजित

ब्रह्मपुर गोरखपुर।महाविद्यालय का जीवन आपको केवल डिग्री प्राप्त करने का अवसर नहीं देता, बल्कि यह आपको एक जिम्मेदार नागरिक संवेदनशील इंसान बनने की प्रेरणा भी देता है। उक्त बातें अखिलभाग्य महाविद्यालय रानापार में कला संकाय में नवागत छात्रों के सम्मान में आयोजित फ्रेशर पार्टी में संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. सुधीर कुमार राय ने कही। उन्होने आगे कहा कि मुझे विश्वास है कि आप सभी विद्यार्थी अपनी प्रतिभा, मेहनत और अनुशासन के बल पर महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगे. विशिष्ट अतिथि सहायक आचार्य योगेंद्र कुमार ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए केवल किताबी ज्ञान ही आवश्यक नहीं है इसके साथ अच्छा चरित्र व सकारात्मक सोच भी आवश्यक है. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रागिनी राय ने किया। इस अवसर पर मिस्टर फ्रेसर आकाश निषाद व मिस फ्रेशर स्मृति शुक्ला को चुना गया। कार्यक्रम का संचालन दीपक व प्रिती ने किया जबकि आभार ज्ञापन डॉ. अनुपम सिंह ने किया। निर्णायक की भूमिका में डॉ. सरवर अहमद, डॉ. हरिलाल, मोहिसीना सिद्दीकी रहे। इस अवसर पर डॉ. मनीष कुमार, डॉ. माधव प्रसाद पांडेय, अपूर्वा साहनी,डॉ. अंजू मिश्रा, डॉ. संतोष पासवान, डॉ. योगेश कुमार,डॉ. अरविन्द कुमार, डॉ. रीता रानी, राजकुमार, प्रिती, सरिता,आंचल, खुशी, करिश्मा, सरिता, कुंजल, इंदू, प्रिया अवस्थी, कनक प्रभा सहित अन्य छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares