Bansgaon Sandesh
Login
T
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

बांसगांव: पियक्कड़ कार सवार युवकों का बाइक सवार अधिवक्ता पर हमला, बाल-बाल बची जान, मुकदमा न दर्ज होने पर थाने के घेराव की चेतावनी

बांसगांव: पियक्कड़ कार सवार युवकों का बाइक सवार अधिवक्ता पर हमला, बाल-बाल बची जान, मुकदमा न दर्ज होने पर थाने के घेराव की चेतावनी

बांसगांव, बांसगांव संदेश। गोरखपुर जनपद के बांसगांव क्षेत्र में एक अधिवक्ता के साथ गंभीर मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित संदीप सिंह, निवासी बांसगांव वार्ड संख्या 6, ने बताया कि 20 फरवरी 2026 की रात करीब 8 बजे वह अपनी बाइक से कौड़ीराम से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बांसगांव मार्ग पर पीछे से तेज रफ्तार कार सवार युवकों ने उन्हें टक्कर मारने का प्रयास किया, जिससे वह असंतुलित होकर गिर पड़े। आरोप है कि जब अधिवक्ता ने कार का फोटो लेने का प्रयास किया तो कार सवार युवक भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए उन्हें घेर लिया। इसके बाद युवकों ने हमला कर दिया, जिसमें संदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों के हस्तक्षेप से उनकी जान बच सकी। घटना के बाद आरोपी कार सवार युवक मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची पीड़ित ने कार का नंबर यूपी 53 Ey 3082 बताते हुए अज्ञात हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के पांच दिन बीत जाने के बावजूद बांसगांव पुलिस द्वारा अब तक मुकदमा दर्ज न किए जाने से अधिवक्ताओं में रोष है। बार के मंत्री विनोद सिंह ने बताया कि कार्यवाही नहीं हुई तो अधिवक्ता बांसगांव थाने का घेराव करेंगे और न्याय की मांग को लेकर आंदोलन किया जाएगा।

0 likes
0 comments0 shares