Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सोशल मीडिया पर वायरल खबर का डीएम ने लिया संज्ञान, नवीन परती

सोशल मीडिया पर वायरल खबर का डीएम ने लिया संज्ञान, नवीन परती भूमि पर अवैध कब्जे का निर्माण कार्य रुकवाया सुलतानपुर। तहसील बल्दीराय क्षेत्र के थाना हलियापुर अंतर्गत ग्राम जरईकलां में गाटा संख्या 2321 स्थित नवीन परती भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण कार्य की सोशल मीडिया पर वायरल खबर का जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी बल्दीराय को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में उपजिलाधिकारी बल्दीराय द्वारा मौके पर पहुंचकर चल रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया। प्रशासन की ओर से मामले में दोनों पक्षों को बुलाकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। राजस्व अभिलेखों एवं मौके की स्थिति के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे अथवा निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

0 likes
0 comments0 shares