Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpur१७ दिन पहले

कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को मिला सरकारी राहत का कवच

कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को मिला सरकारी राहत का कवच

भाजपा जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद ने बांटे कंबल। हमीरपुर। कड़ाके की ठंड से जूझ रहे जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय, हमीरपुर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा की जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद ने जिला प्रशासन के सहयोग से असहाय एवं गरीब लोगों को कंबल वितरित किए। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती दिखी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का मूल मंत्र “अंत्योदय” है, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीब, असहाय और जरूरतमंदों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि ठंड के मौसम में किसी भी जरूरतमंद को परेशान न होना पड़े, इसी सोच के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष ने इस मानवीय पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और जरूरतमंदों की सहायता में सहभागिता निभाई।

1000 likes
0 comments0 shares