Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

चीनी के खौलते सीरे में गिरने से 3 वर्षीया मासूम की दर्दनाक मौत

चीनी के खौलते सीरे में गिरने से 3 वर्षीया मासूम की दर्दनाक मौत

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बांसगांव उपनगर की है घटना बांसगांव। नगर पंचायत बांसगांव के वार्ड संख्या-4 (दोनखर) में हुई एक दर्दनाक घटना में चीनी के खौलते सीरे में गिरकर तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या-4 (दोनखर) निवासी सुरेश यादव के घर 12 मई को शादी समारोह होना है। विवाह कार्यक्रम के लिए मिठाई एवं भोजन बनाने का ठेका राजेंद्र गुप्ता और उनकी हलवाई टीम ने लिया था। शनिवार की शाम शादी की तैयारियां चल रही थीं। मेहमानों के लिए लालमोहन बनाने के लिए बड़े भगौने में चीनी का सीरा (चाशनी) तैयार की जा रही थी। इसी दौरान राजेंद्र गुप्ता के पुत्र अभिषेक की तीन वर्षीय पुत्री अदिति खेलते-खेलते अचानक खौलते सीरे से भरे भगौने में गिर गई। घटना होते ही वहां मौजूद हलवाई और परिजनों में चीख-पुकार मच गई। हलवाई टीम के लोगों ने तत्काल बच्ची को बाहर निकालने का प्रयास कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्ची को बचाने के दौरान कुछ लोगों के हाथ भी बुरी तरह से झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसी अदिति को परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसगांव ले गए, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान अदिति ने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार पर मानो पहाड़ टूट पड़ा। शादी की खुशियां मातम में बदल गयी हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां अंजली गुप्ता बेसुध हो गई है।

0 likes
0 comments0 shares