Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिमांशु सिंह दिखाएंगे अपना दम सहजनवा गोरखपुर के
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिमांशु सिंह दिखाएंगे अपना दम सहजनवा गोरखपुर के युवा वुशु खिलाड़ी हिमांशु सिंह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम गोरखपुर के प्रतिभाशाली वुशु खिलाड़ी हिमांशु सिंह (अंश ठाकुर) आगामी UP State Wushu Championship 2026 में प्रतिभाग करने जा रहे हैं। यह प्रतियोगिता 25 से 28 जून 2026 तक शामली, उत्तर प्रदेश में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। हिमांशु सिंह ने कहा कि वह पूरी मेहनत और तैयारी के साथ प्रतियोगिता में उतरेंगे और उनका लक्ष्य शानदार प्रदर्शन कर अपने जिले गोरखपुर और सहजनवा का नाम रोशन करना है। खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
0 likes
0 comments0 shares