Hamirpur१५ दिन पहले
सीएचसी राठ में विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राठ, हमीरपुर | 4 फरवरी विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राठ में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों को कैंसर के लक्षणों, उसके विभिन्न प्रकारों तथा रोकथाम और बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। सीएचसी राठ के अधीक्षक एवं ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अरविंद कुमार यादव ने कहा कि कैंसर एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय रहते जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इससे काफी हद तक बचाव संभव है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से गुटखा, तंबाकू, धूम्रपान और शराब से दूर रहने की अपील की, क्योंकि ये आदतें कैंसर के खतरे को कई गुना बढ़ा देती हैं। डॉ. यादव ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच को कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय बताया।
1000 likes
0 comments0 shares