Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur८ दिन पहले

मोतिगरपुर थाने की हरकत पर हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट*

मोतिगरपुर थाने की हरकत पर हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट* सुल्तानपुर : थानों के CCTV बंद होने पर हाईकोर्ट की सख्ती, मुख्य सचिव को खुद जांच करने का आदेश दिया, इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच की टिप्पणी, बार-बार तकनीकी खराबी बताई जाती है- हाईकोर्ट, ये सब थानों की तय कहानी है और कुछ नहीं- HC,23 फरवरी तक थानों में लगे CCTV की रिपोर्ट मांगी, अगर उस दिन जांच रिपोर्ट पेश नहीं की जाएगी, मुख्य सचिव को व्यक्तिगत रूप से पेश होना पड़ेगा, जस्टिस अब्दुल मोइन, जस्टिस बबीता रानी की बेंच, बेंच ने साफ कहा कि ये बहाना बार-बार नहीं चलेगा, हमेशा खराब, बंद होने का बहाना दिया जाता है- HC,टॉप पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय हो- HC,सुल्तानपुर के मोतीगरपुर थाने से जुड़ा है मामला। कोतवाल अशोक कुमार सिंह के मुताबिक यह पूर्व का मामला है। सारे सीसीटीवी दुरुस्त कर लिए गए हैं।

200 likes
0 comments0 shares