Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow२५ मिनट पहले

BREAKING: लखीमपुर-खीरी में स्कूल में घुसकर महिला टीचर की गोली मारकर हत्या,

BREAKING: लखीमपुर-खीरी में स्कूल में घुसकर महिला टीचर की गोली मारकर हत्या,

BREAKING: लखीमपुर-खीरी में स्कूल में घुसकर महिला टीचर की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने खुद को भी मारी गोली *लखीमपुर-खीरी।* यूपी के लखीमपुर-खीरी में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कलेक्ट्रेट के ठीक सामने स्थित चिल्ड्रेन्स एकेडमी स्कूल में घुसकर एक युवक ने महिला टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद भी सुसाइड कर लिया। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पूरी बिल्डिंग खाली करा दी है। *क्या है पूरा मामला?* मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुरा कोठी इलाके का है। सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे महिला टीचर निशात फातिमा स्कूल की दूसरी मंजिल पर क्लास ले रही थीं। तभी आरोपी सऊद अंसारी असलहा लेकर स्कूल में पहुंचा। वह फातिमा का हाथ पकड़कर बाहर बरामदे में ले आया। दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इसी बीच सऊद ने फातिमा पर ताबड़तोड़ 3 फायर कर दिए। टीचर फर्श पर गिर पड़ीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। चारों तरफ खून फैल गया। फायरिंग की आवाज सुनकर बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। स्कूल में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली। *पुलिस ने बिल्डिंग खाली कराई* स्कूल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूसरी मंजिल के सभी बच्चों को एक क्लास में सुरक्षित किया और बाकी पूरी बिल्डिंग को खाली करा दिया। फॉरेंसिक टीम सबूत जुटाने के लिए मौके पर पहुंच रही है। फिलहाल स्कूल में भारी पुलिस बल तैनात है। किसी को भी स्कूल के अंदर या बाहर आने-जाने नहीं दिया जा रहा है। सीओ सिटी विवेक तिवारी और एडिशनल एसपी पवन गौतम भी मौके पर पहुंचे हैं। स्कूल स्टाफ से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली जा रही है। पुलिस ने बताया कि स्कूल की दूसरी मंजिल पर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

0 likes
0 comments0 shares