Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpur१८ मिनट पहले

झाड़ियों में छिप गयी नाली गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश। विकास खंड गगहा

झाड़ियों में छिप गयी नाली गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश। विकास खंड गगहा

झाड़ियों में छिप गयी नाली गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश। विकास खंड गगहा के ग्राम सभा डेमुसा बाबू पूरा में जल निकासी की नाली झाड़ियों से इस कदर छिप गया है मानो वहां नाली है ही नहीं। ग्रामीण शिव हरि सिंह, अर्जून सिंह, चन्दन सिंह, रामनारायण पाल, संजय सिंह, चन्द्रशेखर गुप्ता, बेचू आदि ने बताया कि एक वर्ष पहले नाली की सफाई हुईं थी और अक्सर यही होता है। ग्रामीणों ने बताया कि नाली इस तरह झाड़ी में छिप गया है जैसे पता नहीं चल रहा है कि नाली है। वर्तमान समय में करीब एक माह से नाली ओवर फ्लो होकर बह रही है आवागमन में दिक्कत है इस फैले हुए पानी बिमारियां भी फ़ैल सकती है कोई गिर सकता है इस नाली में करीब बीस घरों का पानी बहता है।यह नाली शिव हरि सिंह के घर से चन्द्रशेखर गुप्ता के घर तक बिल्कुल जाम हो गया है। इस सम्बंध में प्रधान प्रतिनिधि सुखबिंद यादव से बात करने पर उन्होंने बताया कि बहुत जल्द ही सफाई करवा देते हैं सफाई कर्मचारी इस समय छुट्टी पर है। ग्राम पंचायत अधिकारी विनय कुमार चौधरी से बात करने पर उन्होंने बताया देखवा लेंते है।

0 likes
0 comments1 shares