Bansgaon Sandesh
Login
Devendra Pathak, Bhaluani - Deoria
Deoria१ मिनट पहले

भलुअनी में सड़क-नाली समस्या पर नगर पंचायत कार्यालय पर धरना प्रदर्शन

भलुअनी में सड़क-नाली समस्या पर नगर पंचायत कार्यालय पर धरना प्रदर्शन

भलुअनी।बांसगांव संदेश।देवरिया जिले में भलुअनी नगर पंचायत के गौतमबुद्ध नगर वार्ड के निवासियों ने मंगलवार को सड़क और नाली की बदहाली को लेकर नगर पंचायत कार्यालय पर धरना दिया।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो अधिशासी अधिकारी (ईओ), न चेयरमैन और न ही कोई अन्य जिम्मेदार अधिकारी समस्या के समाधान के लिए आगे आया। धरने में शामिल समाजवादी पार्टी के नेता हरिकेश यादव ने बताया कि क्षेत्र में सड़क और नालियों की स्थिति लंबे समय से खराब है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत अधिकारी और चेयरमैन से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हरिकेश यादव ने यह भी बताया कि ईओ का तबादला हो चुका है और नगर पंचायत का प्रभार बरहज एसडीएम को दिया गया है, फिर भी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। धरने के बाद, प्रदर्शनकारियों ने नगर पंचायत के बड़े बाबू को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जल्द से जल्द सड़क और नाली का निर्माण कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। नगर पंचायत के बड़े बाबू विनय श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें ज्ञापन मिल गया है और जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। इस दौरान राहुल कन्नौजिया, विजय भान यादव, मोहन पांडेय, पंकज कुमार, सोनू कुमार, विनय विश्कर्मा, मनोज यादव, अजीत यादव, बबलू, अरविन्द, पन्नेलाल शर्मा, इन्द्रजीत यादव, सुनील, राजन और आनंद सहित कई लोग मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares