Bansgaon Sandesh
Login
V
Ghazipurलगभग १ घंटा पहले

जखनियां ब्लॉक सभागार में धूमधाम से मनाया गया एमएलसी विशाल सिंह चंचल

जखनियां ब्लॉक सभागार में धूमधाम से मनाया गया एमएलसी विशाल सिंह चंचल

जखनियां ब्लॉक सभागार में धूमधाम से मनाया गया एमएलसी विशाल सिंह चंचल का जन्मदिन जखनियां/गाजीपुर। जखनियां विकासखंड के ब्लॉक सभागार में आज सदस्य विधान परिषद विशाल सिंह चंचल का जन्मदिन बड़े ही भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र प्रताप सिंह उर्फ मसाला सिंह के नेतृत्व में किया गया, जहां केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया गया।इस अवसर पर ब्लॉक सभागार समर्थकों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से खचाखच भरा रहा। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी भीमराव प्रसाद सहित बड़ी संख्या में एमएलसी समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने विशाल सिंह चंचल को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र प्रताप सिंह ने इस मौके पर कहा कि “विशाल सिंह चंचल गाज़ीपुर जिला के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि हैं, जिनके नेतृत्व में क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं। हम सभी उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हैं और उम्मीद करते हैं कि आगे भी उनका मार्गदर्शन क्षेत्र को मिलता रहेगा।”कार्यक्रम में विशिष्ट जनों की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। इनमें उपेंद्र प्रताप सिंह (रिंकू), सिद्धार्थ सिंह मान, प्रवीण सिंह दादा, प्रधान माकर चौहान, धनंजय सिंह, एपीओ विनय कुमार दुबे, नूरुल हसन, पूर्व प्रधान मनोज राजभर, पन्नालाल, प्रवीण कुमार तिवारी, सतीश बाबू सहित क्षेत्र के तमाम सम्मानित प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य शामिल रहे।पूरा कार्यक्रम उत्साह, सम्मान और सौहार्द के वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें लोगों ने एकजुट होकर अपने लोकप्रिय जनप्रतिनिधि का जन्मदिन मनाया।

0 likes
0 comments1 shares