Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadra४० मिनट पहले

ग्राम पंचायत कोटा के आदिवासी टोले आज भी पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित

ग्राम पंचायत कोटा के आदिवासी टोले आज भी पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित

ग्राम पंचायत कोटा के आदिवासी टोले आज भी पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित सोनभद्र, समाजवादी छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व छात्र संघ मंत्री दीपू शर्मा ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में अपर जिलाधिकारी (एडीएम) श्री रमेश चंद्र को ज्ञापन सौंपकर ग्राम पंचायत कोटा के विभिन्न आदिवासी बहुल टोले एवं मजरों में पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित “हर घर जल योजना” एवं विद्युत योजनाओं का लाभ आज भी ग्राम पंचायत कोटा के कई दूरस्थ क्षेत्रों तक धरातल पर नहीं पहुंच पाया है। भीषण गर्मी के इस दौर में ग्रामीण दूषित जल स्रोतों, चूहाड़ एवं नालों का पानी पीने को मजबूर हैं, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। दीपू शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत कोटा के मनीजराडंडी, बसुधा, सरपतवा, हेठुआ, जुड़वानी एवं बरसौना जैसे टोले आज भी शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था से वंचित हैं। “हर घर जल योजना” केवल कागजों में संचालित दिखाई दे रही है, जबकि जमीनी हकीकत बेहद चिंताजनक है। इसी प्रकार मनीजराडंडी, मझौली, हड़हाखोली, सनातडण्डी, हेठुआ, धवाईडण्डी, खरदलडण्डी, सलइबनवा पूर्वी एवं बसुधा पश्चिमी जैसे टोले आजादी के दशकों बाद भी बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत विडंबनापूर्ण स्थिति है कि जिस जनपद सोनभद्र की बिजली आधे भारत को रोशन करती है, वहीं के आदिवासी ग्रामीण आज भी अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। उन्होंने एडीएम श्री रमेश चंद्र से मांग की कि सभी प्रभावित टोले एवं मजरों में तत्काल स्थलीय जांच कराकर “हर घर जल योजना” के अंतर्गत शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए तथा विद्युत विभाग को निर्देशित कर शीघ्र विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आदिवासी ग्रामीणों को भी मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके। इस मौके पर राकेश कुमार, दीपक चौधरी, तुलसीदास, दीपक, सोनू अशोक आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments1 shares