Bansgaon Sandesh
Login
Ved Pandey
Gazipurलगभग १२ घंटे पहले

पुलिस चौकी रजादी हाईवे को मिली नई सौगात, एसपी विनय कुमार सिंह ने नवनिर्मित भवन, भोजनालय और आदर्श बैरक का किया उद्घाटन

पुलिस चौकी रजादी हाईवे को मिली नई सौगात, एसपी विनय कुमार सिंह ने नवनिर्मित भवन, भोजनालय और आदर्श बैरक का किया उद्घाटन

पुलिस चौकी रजादी हाईवे को मिली नई सौगात, एसपी विनय कुमार सिंह ने नवनिर्मित भवन, भोजनालय और आदर्श बैरक का किया उद्घाटन गाजीपुर। जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में थाना नंदगंज क्षेत्रांतर्गत पुलिस चौकी रजादी हाईवे को नई सौगात मिली है। रविवार, 22 नवंबर को पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने चौकी परिसर में नवनिर्मित भवन, भोजनालय तथा आदर्श बैरक का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने चौकी परिसर का निरीक्षण करते हुए वहां उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का जायजा लिया। नवनिर्मित भवन और आदर्श बैरक से पुलिसकर्मियों को बेहतर आवासीय एवं कार्यस्थल संबंधी सुविधाएं मिल सकेंगी। वहीं भोजनालय की व्यवस्था से पुलिसकर्मियों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित भोजन की सुविधा उपलब्ध होगी। इन सुविधाओं से पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में सहूलियत मिलेगी।उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने चौकी परिसर में वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए परिसर को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने पर जोर दिया।कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा रामकृष्ण तिवारी, थाना प्रभारी नंदगंज सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares