Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpur२० मिनट पहले

सिकरीगंज में मतदाता नामांकन कैंप आयोजित, छूटे हुए लोगों से की गई

सिकरीगंज में मतदाता नामांकन कैंप आयोजित, छूटे हुए लोगों से की गई

सिकरीगंज में मतदाता नामांकन कैंप आयोजित, छूटे हुए लोगों से की गई अपील 24 अक्टूबर को फिर लगेगा कैंप 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं और छूटे हुए मतदाताओं से नामांकन कराने की अपील सिकरीगंज/गोरखपुर। ग्राम सभा सिकरीडीह बुजुर्ग स्थित पूर्व कंपोजिट माध्यमिक विद्यालय, सिकरीगंज में शनिवार, 17 अक्टूबर को मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए विशेष कैंप लगाया गया। इस दौरान पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया। खजनी तहसील के तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह ने बताया कि जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में छूट गया है या जिनकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, वे अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (BLO) से संपर्क करें। इसके अलावा पूर्व कंपोजिट माध्यमिक विद्यालय, सिकरीगंज स्थित बूथ पर पहुंचकर भी नामांकन की प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए अगला कैंप 24 अक्टूबर को लगाया जाएगा। तहसीलदार ने पात्र नागरिकों से अपील की कि वे कैंप का लाभ उठाएं और मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें।

0 likes
0 comments1 shares