Bansgaon Sandesh
Login
Bhola Gaur
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

पण्डित हरिसहाय पीजी कॉलेज में कैंपस सेलेक्शन, 42 छात्र-छात्राओं का हुआ चयन

पण्डित हरिसहाय पीजी कॉलेज में कैंपस सेलेक्शन, 42 छात्र-छात्राओं का हुआ चयन

पण्डित हरिसहाय पीजी कॉलेज में कैंपस सेलेक्शन, 42 छात्र-छात्राओं का हुआ चयन श्रीराम फाइनेंस कंपनी लिमिटेड के सहयोग से आयोजित हुआ रोजगार चयन कार्यक्रम, विद्यार्थियों को मिला आगे बढ़ने का अवसर जैती-बेलघाट, गोरखपुर। पण्डित हरिसहाय पीजी कॉलेज, जैती-बेलघाट, गोरखपुर में बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को श्रीराम फाइनेंस कंपनी लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में कैंपस सेलेक्शन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय के विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें व्यावसायिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना था। कैंपस सेलेक्शन के माध्यम से महाविद्यालय के कुल 42 छात्र-छात्राओं का विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण, स्नातक तृतीय वर्ष तथा स्नातकोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। श्रीराम फाइनेंस कंपनी के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, पृष्ठभूमि और रोजगार के प्रति उनकी अभिरुचि के आधार पर चयन प्रक्रिया संपन्न कराई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष श्री हनुमान प्रसाद दूबे एडवोकेट ने किया। उन्होंने इस पहल को विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं। उन्होंने भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में रोजगारपरक कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सर्वेश दूबे ने कहा कि वर्तमान समय में उच्च शिक्षा के साथ-साथ रोजगारपरक अवसर उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। महाविद्यालय का निरंतर प्रयास है कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ रोजगार के बेहतर अवसर भी प्राप्त हों, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर समाज और राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दे सकें। उन्होंने श्रीराम फाइनेंस कंपनी लिमिटेड के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कैंपस सेलेक्शन में श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड के रीजनल बिजनेस हेड श्री कृष्ण त्रिपाठी, रीजनल प्रोडक्ट हेड श्री मनीष मिश्र, सीनियर मैनेजर एचआर श्री गौरव श्रीवास्तव, आईटी हेड श्री अभिषेक तिवारी, मैनेजर ट्रेनिंग श्री विनय तिवारी, मैनेजर ट्रेनिंग श्री भूपेंद्र प्रताप सिंह चौहान तथा मैनेजर ट्रेनिंग श्री आशुतोष त्रिपाठी सहित कंपनी के अन्य प्रतिनिधियों ने चयन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन प्राचीन इतिहास विभाग के प्रवक्ता श्री मृत्युंजय कुमार त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर श्री उमेश कुमार द्विवेदी, श्री हरिश्चंद्र सिंह, श्री इकबाल अहमद खान, डॉ. अजय सिंह, श्री उमेश शुक्ल, श्री रत्नाकर पाण्डेय, श्री कुसुमाकर शुक्ल, श्रीमती प्रीति सिंह, श्रीमती पूजा दूबे, श्रीमती विभा पाण्डेय, श्री दिनेश शुक्ल तथा श्री संतोष मिश्र सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कैंपस सेलेक्शन में 42 विद्यार्थियों के चयन से महाविद्यालय में उत्साह का माहौल रहा। यह आयोजन विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ रोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

0 likes
0 comments0 shares