Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpur२९ मिनट पहले

*अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में गोरखपुर में सपा का प्रदर्शन*

*अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में गोरखपुर में सपा का प्रदर्शन*

*अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में गोरखपुर में सपा का प्रदर्शन* *अंबेडकर चौक पर लगाया जाम* सहजनवा गोरखपुर। दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन के विरोध मार्च के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार को गोरखपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। अंबेडकर चौक पर बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अखिलेश यादव की रिहाई की मांग की।प्रदर्शन में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए रास्ता जाम कर दिया, जिससे करीब एक घंटे तक मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही। दरअसल, दिल्ली में INDIA गठबंधन के सांसद चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर मार्च कर रहे थे। पुलिस ने मार्च को रोकने के बाद अखिलेश यादव, अभिषेक बनर्जी, प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया। विपक्षी नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को वापस लेने की मांग कर रहे थे। इसी कार्रवाई की सूचना गोरखपुर पहुंचने के बाद सपा कार्यकर्ता अंबेडकर चौक पर जुट गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को तत्काल रिहा करने की मांग की। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान यातायात भी प्रभावित रहा। बाद में जब कार्यकर्ताओं को अखिलेश यादव समेत हिरासत में लिए गए नेताओं की रिहाई की सूचना मिली, तो उन्होंने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

0 likes
0 comments1 shares