Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

*कटसहरा के दो विद्यालयों में एक ही रात चोरी, मिड-डे मील का

*कटसहरा के दो विद्यालयों में एक ही रात चोरी, मिड-डे मील का

*कटसहरा के दो विद्यालयों में एक ही रात चोरी, मिड-डे मील का राशन व रसोई का सामान ले गए चोर।* सहजनवा गोरखपुर हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटसहरा स्थित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने प्राथमिक विद्यालय के कमरे की कुंडी तोड़कर तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय की खिड़की की ग्रिल काटकर अंदर प्रवेश किया और मिड-डे मील का राशन सहित रसोई का सामान चोरी कर फरार हो गए। दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार के अनुसार चोर दो एल्यूमीनियम के फाटक, सात लीटर का कुकर, एक भगौना, 50 किलो चावल, 10 किलो गेहूं समेत अन्य सामान उठा ले गए। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संध्या भारती ने बताया कि चोर 50 किलो चावल, 25 किलो गेहूं, सात लीटर का कुकर, दो भगौने, दो बड़े पलटे, एक करछूल, एक स्टील की बाल्टी सहित अन्य रसोई का सामान चोरी कर ले गए। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि दोनों विद्यालयों से चोरी की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच कर चोरों की तलाश की जा रही है।

0 likes
0 comments0 shares