गोरखपुर:गैस सिलेंडर सप्लायर की दुकान से एक किशोर ₹40 हजार लेकर हुआ

गोरखपुर:गैस सिलेंडर सप्लायर की दुकान से एक किशोर ₹40 हजार लेकर हुआ फरार, घटना सीसीटीवी कैमरे कैद गोरखपुर: बड़हलगंज क्षेत्र में स्थित गैस सिलेंडर सप्लायर की दुकान में एक किशोर अंदर पहुंचा.वहां कोई मौजूद नहीं था.तो किशोर ने चारों तरफ देखा फिर काउंटर मे रक्खे ₹40 हजार रुपये लेकर फरार हो गया. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. युवक काउंटर के अंदर रक्खे पैसे निकाल कर भागता हुआ दिखाई दे रहा है. गैस सिलेंडर सप्लायर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और कारवाई की मांग की. बड़हलगंज नगर क्षेत्र में एक ऑक्सीजन गैस सिलेंडर सप्लायर की दुकान से 40 हजार रुपये चोरी हो गए। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में एक किशोर काउंटर से नकदी निकालकर भागता हुआ स्पष्ट दिखाई दे रहा है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना के सिधुआपार निवासी राजन वर्मा ऑक्सीजन गैस सिलेंडर की आपूर्ति का व्यवसाय करते हैं. सिधुआपार में ही राजन की 'वर्मा गैसेज' नाम से दुकान है. राजन बर्मा ने पुलिस को तहरीर दिया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे दुकान पर था.फिर किसी कार्य के लिए दुकान के काउंटर के अंदर रक्खे पैसे लाक कर छत पर चला गया. इसी बीच, लगभग 16 से 17 वर्ष का एक किशोर दुकान पर पहुंचा.उसने पहले आसपास देखा. जब कोई नहीं दिखा तो उसने काउंटर खोला.ऊपर के कैस काउंटर में उसे कुछ नहीं मिला. लेकिन उसमें उसे चाभी मिली. किशोर ने चाभी से नीचे वाला कैस काउंटर का लॉक खोला.उसमें रक्खे बिक्री के ₹40 हजार लेकर फरार हो गया. लेकिन जब राजन छत से नीचे आया तो काउंटर खुला मिला, जब चेक किया तो पैसे गायब थे. सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो एक किशोर द्वारा पैसा लेकर भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में घटना दिखी. *बड़हलगंज पुलिस ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है.* #gorakhpur #sspgkp