Bansgaon Sandesh
Login
tapon bose
Lucknowलगभग ८ घंटे पहले

लखनऊ में डिप्टी सीएम की मुलाकात से सियासी हलचल तेज,

लखनऊ में डिप्टी सीएम की मुलाकात से सियासी हलचल तेज,

लखनऊ में डिप्टी सीएम की मुलाकात से सियासी हलचल तेज, बृजेश पाठक पहुंचे केशव मौर्य के आवास, 2027 और अयोध्या दौरे पर हुई चर्चा* लखनऊ। यूपी के दोनों डिप्टी सीएम की मुलाकात से सियासी हलचल तेज हो गई है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक गुरुवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आवास पहुंचे। कालिदास मार्ग स्थित आवास पर बृजेश पाठक ने केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। इस दौरान बृजेश पाठक ने केशव प्रसाद मौर्य को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से भी मिले बृजेश पाठक ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से भी मुलाकात की। पंकज चौधरी के आवास पर पहुंचकर उन्हें दीपावली की बधाई दी। 2027 चुनाव को लेकर हुई चर्चा मुलाकात के दौरान 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं के बीच चर्चा हुई। इसके साथ ही 12 दिसंबर को अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर भी बातचीत हुई। गर्मजोशी भरी मुलाकात, मुस्कान ने दिया संदेश दोनों डिप्टी सीएम की गर्मजोशी भरी मुलाकात हुई। चेहरों की मुस्कान ने सियासी संदेश दिया। इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम ने दावा किया कि 2027 में प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनेगी।

0 likes
0 comments0 shares