अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर खजनी में भाजपा की

अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर खजनी में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न (गोरखपुर) महादेवा बाजार बांसगांव संदेश।। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर शुक्रवार को खजनी विधानसभा अंतर्गत भाजपा मंडल महदेवा द्वारा सरस्वती पैलेस, महदेवा बाजार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों, राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान तथा संगठनात्मक मजबूती को जन-जन तक पहुँचाना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रवादी विचारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन की परंपरा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा गोरखपुर के क्षेत्रीय मंत्री राजेश पाल चौधरी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन भारतीय राजनीति में सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने संगठनात्मक एकजुटता पर बल देते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की। बैठक में भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर के जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री तथा 325 खजनी विधानसभा के विधायक श्रीराम चौहान, पूर्व संगठन मंत्री इन्द्रजीत सिंह, बेलघाट ब्लॉक प्रमुख पूजा सिंह कौशिक, क्षेत्रीय सहसंजोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉक्टर केपी सिंह तथा सोशल मीडिया प्रभारी रामप्रवेश तिवारी सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त खजनी विधानसभा अंतर्गत मंडल बेलघाट के मंडल अध्यक्ष बजरंगी सिंह, भाजपा मंडल महदेवा के मंडल अध्यक्ष दुर्गेश पटवा, भाजपा मालनपार मंडल के मंडल अध्यक्ष अश्वनी सिंह, भाजपा खजनी मंडल के मंडल अध्यक्ष अवध बिहारी मिश्रा सहित जिला एवं विभिन्न मंडलों के पदाधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया गया तथा अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। बैठक को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही।