Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur६ मिनट पहले

पूर्व चेयरमैन ज्योति प्रकाश गुप्ता ने महादेवा मंदिर में किया जलाभिषेक

पूर्व चेयरमैन ज्योति प्रकाश गुप्ता ने महादेवा मंदिर में किया जलाभिषेक

चौरीचौरा। सावन के दूसरे सोमवार को महादेवा गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर जलाभिषेक किया। इस दौरान मुंडेरा बाजार नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष ज्योति प्रकाश गुप्ता एवं सुनीता गुप्ता ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के शिवलिंग पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। सावन के दूसरे सोमवार को मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। भक्तों ने भगवान शिव का दर्शन-पूजन कर जल, बेलपत्र और पुष्प अर्पित किए। मान्यता है कि सावन माह में प्राचीन महादेवा मंदिर में भगवान शिव के शिवलिंग पर जलाभिषेक और दर्शन करना विशेष पुण्यदायी होता है। पूर्व अध्यक्ष ज्योति प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इस दौरान शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। मंदिर परिसर में पूरे दिन श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

0 likes
0 comments1 shares