Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

बेलघाट थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन, पांच उपनिरीक्षकों का देवरिया

बेलघाट थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन, पांच उपनिरीक्षकों का देवरिया

बेलघाट थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन, पांच उपनिरीक्षकों का देवरिया जनपद स्थानांतरण बेलघाट/गोरखपुर। बेलघाट थाना परिसर में शनिवार को भावुक एवं उत्सवपूर्ण माहौल के बीच विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत गोरखपुर जनपद से देवरिया जनपद स्थानांतरित हुए पांच उपनिरीक्षकों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव ने सभी स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को पुष्पमाला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान थाना परिसर का माहौल उत्सवमय रहा। पुलिसकर्मियों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया, एक-दूसरे से गले मिले तथा मिठाई बांटकर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। स्थानांतरित होने वाले उपनिरीक्षकों में संजीव कुमार, राधेश्याम सेहरा, सर्वदानंद सिंह, चौकी प्रभारी आशीष कुमार पांडे (कुरी बाजार चौकी) तथा रविंद्र सिंह यादव शामिल रहे। विदाई समारोह में थाना परिसर के सभी पुलिसकर्मी, चौकीदार तथा क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक भी उपस्थित रहे। मुख्य रूप से चंद्रशेखर सिंह आजाद (प्रधान), गुड्डू लाल श्रीवास्तव एवं रमेश सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सभी स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह के अंत में थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव सहित समस्त पुलिस परिवार ने सभी उपनिरीक्षकों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनके सुखद, सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

0 likes
0 comments0 shares