Zero Fatality District अभियान सड़क सुरक्षा की दिशा में सख्त कार्रवाई

“Zero Fatality District (ZFD) अभियान” — सड़क सुरक्षा की दिशा में सख्त कार्रवाई* नियमों का उल्लंघन पड़ा भारी — रॉन्ग साइड व नो पार्किंग पर चालान* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ0 चारू द्विवेदी के नेतृत्व में “Zero Fatality District (ZFD)” अभियान के अंतर्गत जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना चोपन क्षेत्र में गठित क्रिटिकल कॉरिडोर (CC) टीम प्रभारी अभय नाथ सिंह यादव द्वारा अपनी टीम के साथ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए 01 वाहन का चालान रॉन्ग साइड चलने पर तथा 04 वाहनों का चालान नो पार्किंग में खड़े होने पर किया गया। पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके एवं सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। *जनपद सोनभद्र पुलिस — “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” हेतु सदैव प्रतिबद्ध।*