Bansgaon Sandesh
Login
Anup Singh Rudrapur
Deoriaलगभग २ घंटे पहले

टैंकर से डीजल चोरी करते दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर डीजल व

टैंकर से डीजल चोरी करते दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर डीजल व

टैंकर से डीजल चोरी करते दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर डीजल व बाइक बरामद देवरिया। गौरीबाजार थाना पुलिस ने बैतालपुर तेल डिपो के पास टैंकर से डीजल चोरी करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का 60 लीटर डीजल तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 2 बजे गश्त के दौरान बैतालपुर तेल डिपो के निकट सड़क किनारे खड़े एक टैंकर से दो व्यक्ति डीजल निकालते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान एक ड्रम में रखा 60 लीटर डीजल तथा होंडा शाइन (MP28MG2179) मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर ली गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविंद्र पासवान (25 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय तहसीलदार पासवान तथा राजेश यादव (50 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय शिवनाथ यादव, निवासी वार्ड नंबर-9, बैतालपुर, थाना गौरीबाजार, जनपद देवरिया के रूप में हुई है। इस संबंध में गौरीबाजार थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) एवं 317(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि वे कब से डीजल चोरी की घटनाओं में शामिल थे तथा इस गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। थानाध्यक्ष अमित राय ने बताया कि बरामद डीजल और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

1 likes
0 comments1 shares