Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

हिंदू जोड़ो अभियान के तहत एक करोड़ सदस्य बनाएगा विश्व हिंदू कल्याण परिषद

हिंदू जोड़ो अभियान के तहत एक करोड़ सदस्य बनाएगा विश्व हिंदू कल्याण परिषद

चौरी चौरा गोरखपुर। विश्व हिंदू कल्याण परिषद् ने देशव्यापी "हिंदू जोड़ो अभियान" के अंतर्गत एक करोड़ सदस्यों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक करुणेश पांडेय ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के मनोनयन पर अपना विचार व्यक्त करते हुए संगठन द्वारा चलाए जा रहे हिंदू जोड़ो अभियान का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित, जागरूक एवं सशक्त बनाना है, ताकि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रहित के कार्यों को और अधिक गति मिल सके। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत देश के सभी प्रदेशों, जिलों, तहसीलों, नगरों एवं ग्राम सभाओं में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में चौपाल, जनसंपर्क एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को परिषद् से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। करुणेश पांडेय ने कहा कि विश्व हिंदू कल्याण परिषद् समाज सेवा, गौसंरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, धार्मिक एवं सांस्कृतिक जागरूकता तथा राष्ट्रहित के कार्यों के लिए निरंतर कार्यरत है। उन्होंने सभी सनातन धर्मावलंबियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और संगठन की सदस्यता ग्रहण कर हिंदू समाज की एकता एवं उत्थान में अपना योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से 1 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य शीघ्र ही पूरा किया जाएगा और यह अभियान हिंदू समाज की एकता का मजबूत आधार बनेगा। इस दौरान चंदन सिंह को जिला अध्यक्ष जौनपुर, रचना सिंह को जिला प्रभारी वाराणसी महिला प्रकोष्ठ, सुखदेव राय, जितेंद्र अमर एवं प्रवीण श्रीवास्तव को जिला उपाध्यक्ष वाराणसी, प्रतिभा त्रिवेदी को जिला उपाध्यक्ष वाराणसी महिला प्रकोष्ठ एवं उदित त्रिवेदी को जिला महामंत्री लखीमपुर खीरी मनोनीत किया गया ।

0 likes
0 comments1 shares