Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

उपजिलाधिकारी ने किया पेट्रोल पम्पों पर निरीक्षण सुल्तानपुर-बल्दीराय में वृहस्पतिवार को तहसील

उपजिलाधिकारी ने किया पेट्रोल पम्पों पर निरीक्षण सुल्तानपुर-बल्दीराय में वृहस्पतिवार को तहसील क्षेत्र में स्थित उपजिलाधिकारी बल्दीराय ने पेट्रोल पम्पों का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंपों पर डीजल व पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाया गया। अधिकारियों ने बताया कि जनपद में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।एसडीएम बल्दीराय प्रवीण कुमार ने सुंदरा देवी पेट्रोल पंप नन्दौली व कलावती किसान सेवा केंद्र लोहरिया का निरीक्षण किया। एसडीएम प्रवीण कुमार ने आमजन से अपील की है कि पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पर्याप्त है, इसलिए अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता अनुसार ही ईंधन खरीदें,जिससे आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनी रहे। किसी प्रकार की समस्या होने पर जिला पूर्ति कार्यालय के कंट्रोल रूम नंबर 9120098526, 7800900041 व 9696282871 पर संपर्क कर सकते हैं।

0 likes
0 comments0 shares