सुल्तानपुर कूरेभार थानाक्षेत्र के सेऊर मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप की
सुल्तानपुर कूरेभार थानाक्षेत्र के सेऊर मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बुलेट सवार युवक की मौत हो गई,जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।बताया जा रहा है कि मृतक युवक कूरेभार थाना क्षेत्र के मुजेश गांव का रहने वाला था और अपने भाई की बारात से वापस लौट रहा था। तभी सेऊर मोड़ के पास सामने से आ रही पिकअप ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों को अस्पताल भिजवाया,जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल का उपचार जारी है।हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पिकअप वाहन और चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।