Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग १ घंटा पहले

गोरखपुर गुरु गोरक्षनाथ राप्ती आरती समिति द्वारा राजघाट में भव्य आरती काआयोजन,

गोरखपुर गुरु गोरक्षनाथ राप्ती आरती समिति द्वारा राजघाट में भव्य आरती काआयोजन,

गोरखपुर गुरु गोरक्षनाथ राप्ती आरती समिति द्वारा राजघाट में भव्य आरती काआयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल/ गोरखपुर, 8 जुलाई। गुरु गोरक्षनाथ राप्ती आरती समिति द्वारा राजघाट, गोरखपुर स्थित राप्ती तट पर भव्य आरती का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर राप्ती मईया की आरती एवं पूजन-अर्चन में सहभागिता की तथा प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की। आरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। पूरा वातावरण भक्ति, श्रद्धा एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा। मुख्य अतिथि, पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल युवा महानगर अध्यक्ष आदित्य गुप्ता ने कहा कि राप्ती नदी तट पर अनवरत जारी यह आरती सनातन संस्कृति के संरक्षण, समाज में धार्मिक जागरूकता तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन का आधार है तथा पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भारतवर्ष की प्रत्येक नदी में हम माँ का स्वरूप देखते हैं। ऐसे में जल संचयन करना भी हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा क्षेत्रीय सहसंयोजक आशीष गुप्ता (सोनू) तथा पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल युवा महानगर उपाध्यक्ष दुर्गेश चौरसिया ने समिति के अध्यक्ष उमेश अग्रहरि एवं समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए साप्ताहिक रूप से आयोजित होने वाली इस भव्य आरती में अधिक से अधिक लोगों से सहभागिता का आह्वान किया। विशेष रूप से आमंत्रित संयुक्त व्यापार मंडल संयोजक रमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि माँ गंगा ने उमेश अग्रहरि को अपनी सेवा का अवसर दिया है, जिसके कारण राप्ती आरती में सनातन प्रेमियों को सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होता रहता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरु गोरक्षनाथ राप्ती आरती समिति के अध्यक्ष श्री उमेश अग्रहरि ने की, जबकि संचालन महामंत्री अनुराग मझवार एवं आशीष गुप्ता जी ने किया। इस अवसर पर गोपाल सिंह वर्मा, व्यापारी नेता ओंकारनाथ गुप्ता, सुनील मद्धेशिया, मनीष श्रीवास्तव, जय वर्मा, प्रतीक गुप्ता, चीनू गुप्ता, इंजी. विनीत मिश्रा, अनिल सिंह, सत्येंद्र गुप्ता (एडवोकेट), मोहन शुक्ला, विकी जायसवाल, रोहित वर्मा, अयोध्या प्रसाद वर्मा, तारकेश्वर वर्मा, सतीश यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares