Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpur४४ मिनट पहले

थाना समाधान दिवस में पहुंचे सात मामले, एक का भी नहीं हुआ

थाना समाधान दिवस में पहुंचे सात मामले, एक का भी नहीं हुआ

थाना समाधान दिवस में पहुंचे सात मामले, एक का भी नहीं हुआ निस्तारण। मदरिया । -------- गोला थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता तहसीलदार गोला सत्येंद्र कुमार मौर्य एवं क्षेत्राधिकारी गोला दरवेश कुमार ने की। इस दौरान कोतवाल प्रहलाद सिंह भी मौजूद रहे और फरियादियों की समस्याएं सुनीं। थाना समाधान दिवस में कुल सात मामले पहुंचे, लेकिन किसी भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। प्राप्त शिकायतों में राजस्व एवं पुलिस विभाग से जुड़े मामले प्रमुख रूप से शामिल रहे। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। थाना क्षेत्र के अबरूस गांव निवासी उर्मिला पत्नी रामराज ने तहरीर देकर गांव के कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया। पीड़िता ने बताया कि विवाद के दौरान उन्हें बचाने पहुंचे उनकी बेटी नीलम एवं बेटे जोगिंदर पर भी हमला किया गया, जिससे सभी लोग घायल हो गए। वहीं सुअरज निवासी अशोक जायसवाल पुत्र स्वर्गीय रामरूप ने शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि भूमि विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन जमीन पर कब्जा कर रहा है। उन्होंने तत्काल कब्जा रोकने की मांग की। इसके अलावा बीते तहसील दिवस में पत्थर नसब में देरी को लेकर हंगामा करने वाले राजाराम ने एक बार फिर थाना समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग उठाई। अन्य प्राप्त मामलों को संबंधित विभागों को जांच एवं निस्तारण के लिए सौंप दिया गया। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक सीएम चौरसिया, पृथ्वीनाथ गुप्ता, लेखपाल उमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments1 shares