Bansgaon Sandesh
Login
bansgaonsandesh ad
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

गोरखपुर BRD मेडिकल कॉलेज से एक माह की बच्ची लापता, मां के बयान से मचा हड़कंप; रेलवे स्टेशन और झाड़ियों में तलाश तेज

गोरखपुर BRD मेडिकल कॉलेज से एक माह की बच्ची लापता, मां के बयान से मचा हड़कंप; रेलवे स्टेशन और झाड़ियों में तलाश तेज

CCTV फुटेज और मोबाइल हिस्ट्री खंगाल रही पुलिस, बच्ची का सुराग पाने के लिए डॉग स्क्वायड और एंटी थेफ्ट टीम जुटी गोरखपुर। गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज से एक माह की बच्ची के लापता होने का मामला लगातार उलझता जा रहा है। बच्ची की मां ने अलग-अलग बयान दिए हैं। पुलिस के अनुसार, महिला ने दावा किया कि उसने बच्ची को रेलवे स्टेशन के पास डस्टबिन में फेंक दिया, जबकि इससे पहले झाड़ियों में छोड़ने की बात कही थी। सीसीटीवी फुटेज में सुबह 8:51 बजे महिला बच्ची को लेकर वार्ड से निकलती दिखाई दी, जबकि 9:01 बजे मुख्य गेट पर उसके हाथ में बच्ची नहीं दिखी। पुलिस ने अस्पताल परिसर की झाड़ियों और रेलवे स्टेशन के आसपास तलाश की, लेकिन बच्ची का पता नहीं चल सका। जांच के दौरान मोबाइल हिस्ट्री में बच्चों को नुकसान पहुंचाने के तरीके से जुड़े 10 वीडियो मिलने की बात भी सामने आई है। गुलरिहा पुलिस, डॉग स्क्वायड और एंटी थेफ्ट टीम बच्ची की तलाश में जुटी हैं। पुलिस इस आशंका की भी जांच कर रही है कि बच्ची किसी अन्य व्यक्ति को तो नहीं सौंपी गई। फिलहाल बच्ची की बरामदगी पुलिस के लिए प्राथमिकता बनी हुई है।

0 likes
0 comments0 shares