Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

सैनिकों का कारगिल विजय दिवस पर थाने में हुआ सम्मान। सहजनवा गोरखपुर

सैनिकों का कारगिल विजय दिवस पर थाने में हुआ सम्मान। सहजनवा गोरखपुर

सैनिकों का कारगिल विजय दिवस पर थाने में हुआ सम्मान। सहजनवा गोरखपुर कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सहजनवा थाने में देश की रक्षा के लिए साहस का परिचय देने वाले कारगिल युद्ध के सेवानिवृत सैनिकों का सम्मान किया गया ।इस अवसर पर कारगिल युद्ध में हिस्सा लेने वाले कप्तान ओमप्रकाश मिश्रा ,सूबेदार जयप्रकाश सिंह, एवं सूबेदार एसके शर्मा सहजनवा थाने पहुंचे जहां थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा उप निरीक्षक बलराम पांडे तथा समस्त पुलिसकर्मियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं दी ।कार्यक्रम के दौरान सैनिकों ने 1999 के कारगिल युद्ध की यादें साझा करते हुए बताया कि दुर्गम पहाड़ों विषम मौसम और दुश्मन की लगातार गोलाबारी के बीच भारतीय सेना ने साहस अनुशासन और देश भक्ति का परिचय देते हुए विजय हासिल की थी। थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्र ने कहा कि कारगिल के वीरों का साहस और बलिदान देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणा स्त्रोत रहेगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पुलिस कर्मियों एवं जवानों ने वीर सैनिकों का अभिनंदन करते हुए उनका सम्मान किया।

0 likes
0 comments0 shares