Bansgaon Sandesh
Login
V
Gazipur२७ मिनट पहले

वरिष्ठ पत्रकार शिव प्रकाश पांडे को पितृ शोक, पिता के निधन से

वरिष्ठ पत्रकार शिव प्रकाश पांडे को पितृ शोक, पिता के निधन से

वरिष्ठ पत्रकार शिव प्रकाश पांडे को पितृ शोक, पिता के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर जखनिया (गाजीपुर)।तहसील जखनिया अंतर्गत ग्राम सभा बिजहरी निवासी एवं वरिष्ठ पत्रकार शिव प्रकाश पांडे के पिता पंडित चंद्रपति पांडे का सोमवार की सुबह करीब 9 बजे निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। पिछले कई दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। सोमवार की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।बताते चलें कि पंडित चंद्रपति पांडे ने शिक्षक के रूप में असम में अपनी सेवाएं दी थीं। वर्ष 2007 में सेवानिवृत्त होने के बाद वह अपने पैतृक निवास ग्राम बिजहरी में परिवार के साथ रह रहे थे। वह सरल, सहज एवं मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से परिवार सहित क्षेत्र के लोगों में गहरा दुःख व्याप्त है।पंडित चंद्रपति पांडे के तीन पुत्र हैं, जिनमें सबसे बड़े पुत्र वरिष्ठ पत्रकार शिव प्रकाश पांडे, दूसरे पुत्र पंकज पांडे तथा तीसरे पुत्र सत्येंद्र पांडे हैं। वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।निधन की सूचना मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों, पत्रकारों एवं क्षेत्रीय लोगों का उनके आवास पर पहुंचना शुरू हो गया। दरवाजे पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।शोक संवेदना: वरिष्ठ पत्रकार शिव प्रकाश पांडे के पिता के निधन पर क्षेत्र के पत्रकारों, समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

0 likes
0 comments1 shares