Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

तीन साल में एक बूंद नहीं! ‘हर घर नल-हर घर जल’ योजना बनी शोपीस, हरेडाण के ग्रामीणों में आक्रोश

तीन साल में एक बूंद नहीं! ‘हर घर नल-हर घर जल’ योजना बनी शोपीस, हरेडाण के ग्रामीणों में आक्रोश

सिकरीगंज (बांसगांव), गोरखपुर। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हरेडाण में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन के तहत ‘हर घर नल, हर घर जल’ योजना की शुरुआत बड़े दावे के साथ की गई थी। लेकिन करीब तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद आज तक गांव में टंकी से नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि योजना सिर्फ कागजों में ही सिमटकर रह गई है। गांव के निवासी दिनेश ने बताया कि एक बार महज चेकिंग के लिए टंकी से पानी छोड़ा गया था, उसके बाद से आज तक नल सूखे पड़े हैं। वहीं ग्रामीण जितेंद्र का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना का लाभ गांव के लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे ग्रामीणों में निराशा और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने “बांसगांव संदेश” न्यूज़ के माध्यम से सरकार और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराया जाए, ताकि हरेडाण के प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंच सके और योजना का वास्तविक लाभ मिल सके। अब देखना यह है कि प्रशासन कब जागता है और ‘हर घर जल’ का सपना हकीकत में बदल पाता है या नहीं।

0 likes
0 comments0 shares