Bansgaon Sandesh
Login
V
Ghazipur३८ मिनट पहले

सावन, कांवड़ यात्रा व मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने अधिकारियों

सावन, कांवड़ यात्रा व मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने अधिकारियों

सावन, कांवड़ यात्रा व मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश गाजीपुर, 18 जून, 2026। आगामी सावन माह, कांवड़ यात्रा एवं मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि सभी ताजियादारों के साथ बैठक कर स्पष्ट रूप से अवगत करा दिया जाए कि 10 फीट से ऊंची ताजिया का निर्माण नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान किसी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा तथा उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने आगामी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल देते हुए अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों की आड़ में शांति व्यवस्था बिगाड़ने या सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा निरंतर भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट, डंडा एवं अन्य दंगा नियंत्रण उपकरणों से सुसज्जित रहने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए।बैठक में सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाले किसी भी पोस्ट या संदेश की तत्काल सूचना उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।इसके अतिरिक्त सभी पुलिस वाहनों में लाउड हेलर एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम सक्रिय रखने तथा उनके माध्यम से आमजन को शांति, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने के लिए निरंतर जागरूक करने के निर्देश दिए गए। बैठक में विभिन्न विभागों को अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन करने तथा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर क्षेत्र भ्रमण कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) वेद सिंह चौहान, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, पुलिस अधीक्षक नगर राकेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल, मुख्य राजस्व अधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी, जिला विकास अधिकारी राजन राय सहित समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments1 shares