Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सुल्तानपुर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बीती रात भीषण सड़क हादसे में डीसीएम चालक

सुल्तानपुर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बीती रात भीषण सड़क हादसे में डीसीएम चालक की जान चली गई।जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के दरपीपुर में किलोमीटर 143 के पास अज्ञात वाहन ने डीसीएम में साइड से टक्कर मार दी।हादसे में वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची यूपीडा की टीम ने चालक को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी दोस्तपुर पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर निवासी धर्मेंद्र (45) पुत्र होरीलाल के रूप में हुई। वह डीसीएम में माल लादकर लखनऊ से आजमगढ़ जा रहा था।जयसिंहपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद फरार अज्ञात वाहन की पहचान के लिए एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

0 likes
0 comments0 shares