308 पहिए वाला भारी भरकस वाहन को देखते हुए प्रशासन अलर्ट, सहजनवा

308 पहिए वाला भारी भरकस वाहन को देखते हुए प्रशासन अलर्ट, सहजनवा गोरखपुर बेल्जियम से समुद्री जहाज के जरिए उड़ीसा के पारादीप बंदरगाह पहुंचा 308 पहिए वाले भारी भरकस वाहन इन दिनों सड़क मार्ग से उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। वह लगभग 180 से 200 टन वजनी औद्योगिक रिएक्टर लदा हुआ है ,जिसे उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी स्थित कुंभी अथवा बलरामपुर के एक प्लांट तक पहुंचाया जा रहा है ।यह भारी भरकस वाहन झारखंड और बिहार होते हुए उत्तर प्रदेश पहुंचा है ।उत्तर प्रदेश में चंदौली वाराणसी और गाजीपुर के रास्ते आगे बढ़ते हुए यह गोरखपुर जिले के गिडा थाना क्षेत्र स्थित तेंनुआ टोल प्लाजा से होकर गुजर रहा है,भारी वजन और विशाल आकार के कारण उसकी रफ्तार मात्र 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की चाल से चल रहा है। वहां पर लगे विशाल औद्योगिक रिएक्टर को देखते हुए गिड़ा पुलिस पूरी तरह सतर्क रही ।उसके सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने मार्ग में आने वाली बाँधाओ को दूर कराया ताकि उसे बिना किसी परेशानी के आगे बढ़ाया जा सके ।इस दौरान पिपरौली चौकी प्रभारी अमरेश कुमार सिंह सहित कई पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे थे और वहां के सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था में जुट गए।