Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow२७ मिनट पहले

चुनावी मोड में अखिलेश यादव, आज रायबरेली से निकलेगा समाजवादी PDA रथ,

चुनावी मोड में अखिलेश यादव, आज रायबरेली से निकलेगा समाजवादी PDA रथ,

चुनावी मोड में अखिलेश यादव, आज रायबरेली से निकलेगा समाजवादी PDA रथ, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा *लखनऊ।* समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज से चुनावी मोड में आ गए हैं। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले उनकी पहली समाजवादी रथ यात्रा आज रायबरेली से शुरू होगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज अपने आधुनिक सुविधाओं से लैस PDA रथ (समाजवादी रथ) से रायबरेली जाएंगे। इस दौरान वे ऊंचाहार विधायक राहुल लोधी के आवास पर चाय पिएंगे। पार्टी नेताओं के मुताबिक हाल में विधायक समेत कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस द्वारा कथित अभद्रता के विरोध और कार्यकर्ताओं के साथ खड़े होने का संदेश देने के लिए अखिलेश का यह दौरा अहम है। *क्या है समाजवादी PDA रथ?* समाजवादी पार्टी का 'PDA रथ' उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले जनता तक पहुंचने और राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए तैयार किया गया एक आधुनिक प्रचार वाहन है। *मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना* इससे पहले बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यूपी का अगला विधानसभा चुनाव ज्ञानेश कुमार की देखरेख में नहीं होना चाहिए। चुनाव आयोग कठपुतली की तरह काम कर रहा है, चुनावों में बेईमानी हो रही है और आयोग निष्पक्ष नहीं रह गया है। अखिलेश ने दावा किया कि चुनाव आयोग के दो चुनाव आयुक्तों ने CEC के गलत फैसलों के खिलाफ 10 महीने में 14 बार नोट लिखकर आपत्ति दर्ज कराई है। 2022 में सपा समर्थक मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाने और SIR में बेईमानी का आरोप भी लगाया। *अयोध्या के पीड़ितों को दिया भरोसा* इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में अयोध्या के पीड़ित लोग भी पहुंचे थे। प्रीति चौहान ने बताया कि रात में उनका मकान गिरा दिया गया, नवंबर में बेटी की शादी है। सपना राजपाल और रोहित यादव ने भी बिना नोटिस दुकान-मकान तोड़े जाने की बात कही। इस पर अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार कानून, संविधान, नियम कुछ नहीं मानती। सरकार से मांग की कि अयोध्या में जिनके मकान-दुकान तोड़े गए हैं, उन्हें मुआवजा दिया जाए। सपा सरकार बनने पर अयोध्या के लोगों को भरपूर मुआवजा देकर मदद की जाएगी और वेटिकन सिटी की तर्ज पर अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाया जाएगा।

0 likes
0 comments0 shares