Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpur८ मिनट पहले

बेलघाट पुलिस ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान, वाहन चालकों को हेलमेट और जरूरी दस्तावेज रखने प्रति किया जागरूक

बेलघाट पुलिस ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान, वाहन चालकों को हेलमेट और जरूरी दस्तावेज रखने प्रति किया जागरूक

बेलघाट पुलिस ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान, वाहन चालकों को हेलमेट और जरूरी दस्तावेज रखने के प्रति किया जागरूक बेलघाट/गोरखपुर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक, थाना बेलघाट के कुशल निर्देशन में मिशन शक्ति टीम, थाने में तैनात महिला आरक्षियों एवं एनसीसी कैडेट्स के सहयोग से यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बेलघाट मुख्य चौराहे पर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान उपनिरीक्षक दिग्विजय सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। पुलिस टीम ने मुख्य चौराहे से गुजरने वाले दोपहिया एवं अन्य वाहनों की जांच की। इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, वाहन का पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) सहित आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट की उपयोगिता समझाते हुए बताया कि सड़क दुर्घटनाओं के दौरान हेलमेट जीवन रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं, वाहन चलाते समय यातायात नियमों की अनदेखी न करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन से संबंधित जरूरी कागजात साथ रखने की अपील की गई। अभियान के दौरान कई वाहनों की जांच कर चालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मिशन शक्ति टीम और महिला आरक्षियों ने भी लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित यात्रा करने का संदेश दिया। एनसीसी कैडेट्स ने भी अभियान में सहभागिता कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहयोग किया। पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें और अपने साथ वाहन के सभी जरूरी दस्तावेज रखें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ ही सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

0 likes
0 comments0 shares