Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

संयुक्त सचिव,बेसिक का बड़हलगंज में स्वागत

संयुक्त सचिव,बेसिक का बड़हलगंज में स्वागत

बडहलगंज।संयुक्त सचिव बेसिक शिक्षा,उ०प्र० वेद प्रकाश राय जी का स्वागत *सेंट जेवियर प्ले स्कूल, गुरुकुल भवन,सिधुआपार,बड़हलगंज* में वित्त विहीन प्रबंधक फाउंडेशन (पंजी०) द्वारा अभिनंदन समारोह में संघ के संरक्षक डॉ बिपिन शाही के नेतृत्व में किया गया। स्वागत सभा को संबोधित करते हुए श्री राय ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग प्रदेश भर में बच्चों को स्कूल में नामांकन कराने हेतु अभियान चला रही है,हमारा प्रयास है कोई बच्चा स्कूल जाने से बंचित न रहे। संघ के संस्थापक जय प्रकाश मिश्र ने जूनियर तक के स्कूलों के संचालन की कुछ समस्या उनके समक्ष रखते हुए उसके समाधान हेतु अपील की साथ ही एक वर्ष के लिए अस्थाई मान्यता की जगह स्थाई मान्यता,मानक का सरलीकरण,यू-डायस पोर्टल पर स्कूलों का अधिकार बढ़ाने की बात कही। अतिथियों का स्वागत डॉ बिपिन शाही, गुरुकुल संस्थान समूह के प्रबंधक ने की तथा संचालन जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने किया। उक्त कार्यक्रम में शैलेंद्र शर्मा, राजेश सिंह, सुनील सिंह, सर्वेंद्र दुबे, विजय गौड़, नागेंद्र शाही, रवि शंकर मिश्रा, सतीश शाही, कप्तान सिंह, सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल आशुतोष सोनी शिक्षिका अनुष्का सुब्बा, स्निता सुब्बा ,कुमकुम शालिनी कमलेश मिश्रा हिमांशु त्रिपाठी सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

1 likes
0 comments0 shares