यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा मेंअनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन, डीएम को सोपा ज्ञापन

यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा मेंअनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन, डीएम को सौंपा ज्ञापन ओबरा, सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के ओबरा नगर में अनारक्षित वर्ग के बच्चों के भविष्य की सुरक्षा और प्रस्तावित यूजीसी बिल को लेकर सरकार की नीतियों के विरोध में ओबरा नगर में अनारक्षित वर्ग के लोगों ने “अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा” का गठन किया। संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने यूजीसी बिल को वापस लेने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपते हुए अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता जताई। मोर्चा के सदस्यों का कहना है कि यूजीसी बिल को लेकर देशभर में अनारक्षित वर्ग के छात्र, अभिभावक एवं अन्य लोग विरोध जता रहे हैं। प्रदर्शनकारियों के साथ कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर भी अनारक्षित वर्ग के लोगों में नाराजगी हैउनका आरोप है कि सरकार द्वारा उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है, जिससे अभिभावकों में अपने बच्चों के भविष्य को लेकर असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने सरकार से यूजीसी बिल को वापस लेने (UGC Roll Back) तथा अनारक्षित वर्ग के बच्चों के हितों और भविष्य की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने की मांग की। संगठन से जुड़े लोगों ने कहा कि उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए ज्ञापन सौंपा है। मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो अनारक्षित वर्ग के लोग लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से बड़े आंदोलन और संघर्ष के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने सरकार से पूरे मामले में गंभीरता से विचार कर अनारक्षित वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेने की अपील की। इस अवसर पर मुन्ना सिंह, राम यश पाण्डेय, राकेश मिश्रा, राम निवास तोमर, अभिषेक सिंह, निशांत सिंह राठौर,जय शंकर भारद्वाज, विकास सिंह, विजय सिंह, बृजेश सिंह इत्यादि लोगों सहित अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा के समस्त सदस्य गण उपस्थित रहे।