वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल में हुआ फेयरवेल का आयोजन

चौरी चौरा गोरखपुर। सरदार नगर स्थित वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल गोरखपुर में क्लास 12 के बच्चो का विदाई समारोह रोह का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 11 के बच्चो ने कक्षा १२ के छात्रों के लिए कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया खिसके छात्रों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया एवम काफी आनंद उठाया । कक्षा11 के बच्चो ने कक्षा 12के छात्रों को सम्मानित किया और उनके लिये कई प्रोग्राम किए जैसे कि अलग अलग थीम पर डांस और वॉक किया । कार्यक्रम के अंत में कक्षा 12 की शानवी भारद्वाज को मिस फेयरवेल और कृष्णा गुप्ता को मिस्टर फेयरवेल से सम्मानित किया गया । इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल आर. के. मिश्रा ने बच्चो को बधाई दी। वही स्कूल चेयरमैन ई. अरविंद त्रिपाठी स्कूल निदेशक शैलेंद्र त्रिपाठी एवम तूलिका त्रिपाठी ने बच्चो को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री त्रिपाठी ने कहा कि वर्टेक्स स्कूल क्षेत्र का नंबर 1 स्कूल ऐसे ही नहीं बना। हमने पिछले ५ सालों में लगातार क्षेत्र को बोर्ड के टॉपर्स दिए हैं और साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में भी हमारे छात्रों ने उम्दा प्रदर्शन किया है । इसके पीछे सभी शिक्षकों की मेहनत एवम अभिभावकों का विश्वास है।विगत वर्षो में स्कूल के बच्चे हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते आए है।चाहे बोर्ड एग्जाम हो या कंप्टीशन के एग्जाम या स्पोर्ट्स सब में स्कूल ने बेहतर प्रदर्शन रहा है। और हम आगे भी इस लय को बनाए रखेंगे। क्यू की स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देता है। इस अवसर पर सीनियर कोऑर्डिनेटर पी एस पटेल, सोम शर्मा, जूनियर कोऑर्डिनेटर शालिनी मिश्रा प्री प्रायमरी कोऑर्डिनेटर खुशबू श्रीवास्तव के साथ ही प्रवीण चौरसिया, आशुतोष दुबे,एवं सभी टीचर्स उपस्थिति रहे।